Rnews desk....ग्वालियर में नवग्रह पीठ मंदिर की कलश यात्रा के दौरान भगदड़ मच गई, जिसमें एक महिला की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए.....
ग्वालियर जिले के डबरा से एक हृदय विदारक खबर सामने आई है। नवग्रह पीठ में आयोजित होने वाले 10 दिवसीय प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के पहले ही दिन कलश यात्रा के दौरान भीषण भगदड़ मच गई। इस हादसे में एक महिला की मौत हो गई है, जबकि कई महिलाएं और बच्चियां गंभीर रूप से घायल हैं। मौके पर अफरा-तफरी मच गई और लोग चिल्लाने-चिल्लाने लगे। आयोजन समिति और प्रशासन ने तुरंत घायलों को एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचाया और उनका इलाज शुरू कराया। पुलिस और प्रशासन ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति संभाली। नवग्रह पीठ पर प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम 20 फरवरी तक चलेगा जिसमें विभिन्न अनुष्ठान और पूजा-अर्चना होंगे। घटना के बाद श्रद्धालुओं में चिंता है लेकिन आयोजकों ने कहा कि सुरक्षा के सभी इंतजाम हैं और आगे ऐसी घटना नहीं होने दी जाएगी । पुलिस ने हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
