आशीष रावत ....भोपाल में खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी घर में चोरी, मेडल और प्रशस्ति पत्र चुरा ले गए चोर....
राजधानी भोपाल से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है, जिसने प्रशासनिक व्यवस्था और वीआईपी सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वारदात के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मचा हुआ है। दरअसल, खेल मंत्री विश्वास सारंग के सरकारी आवास में चोरी की घटना ने हड़कंप मचा दिया। टीटी नगर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जांच के लिए टीम भी गठित की गई है। यह वारदात 2 अप्रैल रात की बताई जा रही है, जिसका खुलासा 6 अप्रैल की सुबह हुआ । खास बात यह है कि जिस जगह चोरी हुई, वहां सीसीटीवी कैमरे तक नहीं लगे थे, जिससे आरोपितों की पहचान करना पुलिस के लिए चुनौती बन गया है।
यह घटना इसलिए भी संवेदनशील मानी जा रही है क्योंकि यह एक वीआईपी इलाके में हुई, जहां सुरक्षा व्यवस्था अन्य क्षेत्रों की तुलना में कहीं अधिक कड़ी रहती है। मंत्री आवास में इस तरह की चोरी ने पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा इंतजामों की पोल खोल दी है। पुलिस अभी सभी पहलुओं की जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी का दावा किया जा रहा है।पुलिस के अनुसार, मंत्री विश्वास सारंग के बंगले से ट्रॉफियां, मोमेंटो, शील्ड और प्रशस्ति-पत्र चोरी हुए हैं। स्टोर रूम में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे होने के कारण पुलिस को आरोपियों की शिनाख्त में परेशानी हो रही है।



