सड़क घोटाले की खुली पोल विधायक ने हथौड़ा चलाकर जांची सड़क

गुना जिले में सरकारी दावों की पोल उस समय खुल गई जब बीजेपी विधायक पन्नालाल शाक्य सड़क निर्माण में धांधली की शिकायत पर मौका निरीक्षण करने पहुंचे .....


गुना जिले में सड़क निर्माण की गुणवत्ता को लेकर एक बार फिर सवाल खड़े हो गए हैं। जनता की शिकायतों के बाद भाजपा विधायक पन्नालाल शाक्य सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण करने मौके पर पहुंचे। स्थानीय लोगों का आरोप था कि हाल ही में बनी सड़क में भारी अनियमितताएं बरती गई हैं और घटिया सामग्री का इस्तेमाल किया गया है, जिससे सड़क जल्दी खराब होने लगी है।


अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे....

जांच में सड़क की गुणवत्ता बेहद खराब पाई गई। विधायक ने माना कि सड़क ठीक नहीं बनी और इसे दोबारा बनाने की जरूरत है। विधायक द्वारा सड़क की गुणवत्ता परखने की सूचना मिलते ही पीडब्ल्यूडी विभाग में हड़कंप मच गया। अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंचे। अधिकारियों के पास नई बनी सड़क की गिट्टी उखड़ने का कोई संतोषजनक जवाब नहीं था।



अधिकारी बैकफुट पर नजर आए...

विधायक के सख्त तेवरों के सामने अधिकारी बैकफुट पर नजर आए। मामले के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े हो गए। वहीं विभागीय अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे है। निर्माण के दौरान किस अधिकारी ने निरीक्षण किया था। उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी हो सकती है।

और नया पुराने