जैन मंदिर में देर रात चोरी , चार ताले तोड़कर ले गए मूर्तियां और नगदी

नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो ......नरसिंहपुर के गोटेगांव थाना क्षेत्र के रामनिवारी स्थित जैन मंदिर में देर रात चोरी हो गई चोर चार ताले तोड़कर दो मूर्तियां, 11 छत्र, दो सिंहासन और 50 हजार रुपये नगद समेत करीब 6–7 लाख का सामान लेकर फरार हो गए। पुलिस जांच में जुटी है......


नरसिंहपुर जिले के गोटेगांव थाना क्षेत्र के ग्राम रामनिवारी स्थित एक जैन मंदिर में मंगलवार देर रात बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के ताले तोड़कर मूर्तियां, छत्र, सिंहासन और नगदी लेकर फरार हो गए। चोरी गई सामग्री की कीमत करीब 6 से 7 लाख रुपये बताई जा रही है। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई । घटना का पता बुधवार सुबह तब चला, जब रोजाना की तरह श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए मंदिर पहुंचे। मंदिर के ताले टूटे हुए देखकर उन्हें चोरी की आशंका हुई। अंदर जाकर देखने पर मूर्तियाँ और अन्य सामान गायब मिले। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई । 

सूचना मिलने पर गोटेगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि आरोपियों का सुराग लगाया जा सके। घटना के बाद जैन समाज और ग्रामीणों में आक्रोश है। लोगों ने पुलिस से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया सामान बरामद करने की मांग की है।




नवनीत पचौरी 
नरसिंहपुर ब्यूरो


और नया पुराने