मध्य प्रदेश दसवीं बोर्ड के नतीजों में 98.8 फीसदी परीणाम सबसे ज्यादा अनूपपुर का है। 378 मेरिट में 143 छात्र व 235 छात्राएं हैं। दसवीं की टॉपर पन्ना की प्रतिभा सिंह सौलंकी हैं। इनको 500 में से 499 नंबर मिले हैं। वहीं, 12वीं कक्षा में भोपाल की खुशी राय ने स्टेट टॉप किया है।
आंकड़ों पर नजर डालें....
10वीं का कुल परिणाम 73.4% रहा, जबकि 12वीं का रिजल्ट 76.1% दर्ज किया गया। 12वीं में लड़कों का पास प्रतिशत 72.39% रहा, वहीं 79.41% बेटियों ने सफलता हासिल कर बढ़त बनाई। सरकारी स्कूलों का रिजल्ट 76.80% रहा, जो निजी स्कूलों के 68% से बेहतर है।
ऐसे चेक करें रिजल्ट....
रिजल्ट देखने एवं डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट mpbse.nic.in पर जाकर विजिट करें।
अब वेबसाइट के होमपेज पर एक्टिव रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
लिंक पर क्लिक करने के बाद लॉगिन डिटेल जैसे जन्मतिथि और रोल नंबर को दर्ज करें।
लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद रिजल्ट आपकी स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।
499 अंक लाकर पन्ना की प्रतिभा सोलंकी बनी 10वीं की टॉपर....
10वीं के इस रिजल्ट में पन्ना की छात्रा प्रतिभा सोलंकी ने 500 में से 499 अंक प्राप्त किए हैं। उन्होंने प्रदेशभर में 10वीं कक्षा में टॉप कर पहला स्थान हासिल किया है। रिजल्ट की खबर सुनते ही परिवार और मोहल्ले में खुशी का माहौल है। सभी का कहना है कि प्रतिभा ने जिले का नाम रोशन किया है।
झाबुआ की खुशी राय को 12वीं में फर्स्ट रैंक.....
वहीं झाबुआ जिले की खुशी राय ने 12वीं के परीक्षा परिणामों में पहला स्थान प्राप्त किए हैं। 93.23 अंकों के साथ वे 7 लाख स्टूडेंट्स के बीच टॉपर बनी हैं। खुशी के परिवार में जश्न का माहौल है।
एमपी बोर्ड रिजल्ट में अनूपपुर ने मारी बाजी....
10वीं के रिजल्ट में आलीराजपुर जहां 92.25 फीसदी रिजल्ट के साथ दूसरे नंबर पर रहा, वहीं अनूपपुर में 93.5 फीसदी रिजल्ट रहा। एमपी बोर्ड के रिजल्ट में एमपी के जिलों में अनूपपुर पहले स्थान पर रहा।
