महाशिवरात्रि पर विदेशी फूलों से सजा महाकाल का दरबार, 4 देशों से आए खास फूल

देश व दुनिया में महाशिवरात्रि पर्व पूरी धूमधाम से मनाया जाता है. वहीं, मध्य प्रदेश के उज्जैन में स्थित महाकाल मंदिर भी इस महापर्व के लिए विदेशी फूलों से सजाया जा रहा है।  पूरे मंदिर परिसर को सजाने में 200 से अधिक कलाकार लगे हुए हैं. वहीं, आंगन में रंग-बिरंगी रंगोलियां बनाई गई हैं।  इसके साथ ही पूरा महाकालेश्वर मंदिर रोशनी से जगमग हो उठा है।  इस बार महाकाल मंदिर को दक्षिण भारत के नटराज मंदिर की थीम पर सजाया गया है।  15 फरवरी को महाशिवरात्रि महाकाल मंदिर में धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। 


बेंगलुरु से मंदिर सजाने आई 200 लोगों की टीम.....

महाशिवरात्रि के अवसर पर महाकाल मंदिर को देश-विदेश के फूलों से सजाया जा रहा है।  बाबा महाकाल धाम को फूलों से सुसज्जित करने पहुंचे कलाकार कृष्णमूर्ति रेड्डी ने बताया,  हम बेंगलुरु के रहने वाले हैं और 200 कलाकारों की टीम के साथ बाबा महाकाल के धाम को सजाने पहुंचे हैं।  इसमें 4 देशों के 40 से अधिक प्रजातियों के फूलों से महाकाल परिसर को सजाया है ,इसमें सिंगापुर, हांगकांग, स्विट्जरलैंड और इंडोनेशिया के फूल भी शामिल हैं।  इन देशों से निशुल्क और फ्लाइट से फूल मंगाए गए हैं। 




रंगोलियों के लिए अलग से आई टीमें....

इस साल महाशिवरात्रि पर महाकाल धाम को दक्षिण भारत में स्थित नटराज मंदिर के थीम पर सजाया जा रहा है।  वहीं, उज्जैन के पंकज सेहरा व उनकी टीम और इंदौर के केशव शर्मा द्वारा पूरे परिसर में रंगोली बनाई गई।  पिछले साल लगभग 30 लाख रुपए साज सज्जा में खर्च किए थे।  इस बार महाशिवरात्रि पर्व के बाद ही खर्च का आकलन किया जा सकेगा। 




और नया पुराने