इंदौर में भरभराकर गिरा मकान

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र के मुराई मोहल्ले में एक मकान गिर गया।  वहीं मकान गिरने से मौके पर अफरा तफरी का माहौल हो गया ।  हालांकि कोई जनहानि नहीं हुआ है।  यह मकान कई सालों पुराना बताया जा रहा है।  मकान गिरते ही तेज धमाका हुआ ।  सूचना के बाद संयोगितागंज पुलिस, नगर निगम और एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची। नगर निगम जोन 11 के भवन अधिकारी गीतेश तिवारी ने बताया कि मुराई मोहल्ले में ड्रेनेज और दूषित पानी की समस्या बनी रहती थी, जिसके कारण यहां काम चल रहा है। उन्होंने कहा कि यहां काम मैन्युअली किया जा रहा है, क्योंकि जेसीबी चलाने की जगह नहीं है। उन्होंने बताया कि ध्वस्त मकान के तीन मालिक हैं। घटना के समय मकान में कोई मौजूद नहीं था। फिलहाल उपलब्ध संसाधनों से यहां कार्रवाई की जा रही है।


अचानक धंस गया मकान

शनिवार रात मुराई मोहल्ले में एक मकान अचानक धंस गया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही पुलिस, नगर निगम और एमपीईबी की टीम मौके पर पहुंची। घटना के बाद एहतियातन इलाके की बिजली बंद कर दी गई और धंसे मकान को तोड़कर हटाने का काम शुरू किया गया। पुलिस ने स्थिति संभाली और लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की हिदायत दी।




और नया पुराने