78 साल की छात्रा ने MA में हासिल किया गोल्ड मेडल

देवी अहिल्या यूनिवर्सिटी इंदौर के दीक्षांत समारोह में 78 साल की सुषमा मोघे को मराठी MA में गोल्ड मेडल मिला , रिटायरमेंट के बाद पढ़ाई शुरू कर उन्होंने शिक्षा और साहित्य के प्रति एक नया जज्बा दिखाया है....


देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल मंगु भाई पटेल ने शिरकत की । मंगलवार को आयोजित इस गरिमामय कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्यपाल ने देवी अहिल्या बाई होल्कर के योगदान को याद किया ।  समारोह का एक मुख्य आकर्षण 78 वर्षीय सुषमा मोघे रहीं। केंद्रीय स्कूल से सेवानिवृत्त होने के बाद उन्होंने पढ़ाई के प्रति अपने जुनून को जीवित रखा और मराठी विषय में एमए करने पर गोल्ड मेडल प्राप्त किया। सुषमा मोघे ने बताया कि पढ़ाई के लिए उम्र की सीमा खत्म होने का उन्हें बहुत लाभ मिला। अब वे मराठी से हिंदी में अनुवाद का कार्य करना चाहती हैं। उन्होंने अपनी खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि आज उन्हें जो सम्मान और तालियां मिलीं, उससे वे अत्यंत उत्साहित हैं ।







और नया पुराने