मध्य प्रदेश में कक्षा 5वीं के लाखों विद्यार्थियों का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया गया है। इस बार की परीक्षा में कुल 95.14 प्रतिशत विद्यार्थी उत्तीर्ण हुए हैं। पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित इस परीक्षा में बच्चों ने शानदार प्रदर्शन किया। वहीं, पास होने के मामले में छात्राएं अव्वल रहीं हैं।परिणाम जारी होने के बाद स्कूल शिक्षा मंत्री उदय प्रताप सिंह ने कहा कि बड़े पैमाने पर परिणाम तैयारी किया गया है। कई बार अंकों की जांच की गई है। सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों ने बहुत मेहनत की है। इस बार सरकारी स्कूलों का परिणाम अच्छा रहा है। गांव के स्कूलों का परिणाम शहरी इलाकों के स्कूलों की तुलना में ज्यादा अच्छा रहा है। 5वीं में 95.14% और 8वीं में 93.83% पास प्रतिशत के साथ एमपी बोर्ड ने इस साल अच्छा प्रदर्शन किया है।
छात्राओं ने फिर दिखाई बढ़त .....जारी परिणाम में छात्राओं का प्रदर्शन छात्रों से बेहतर रहा है। इस बार परीक्षा में 96.19% छात्राएं उत्तीर्ण हुईं। वहीं 94.15% छात्र उत्तीर्ण हुए। ये परीक्षा 20 से 28 फरवरी के बीच हुईं थी, जिसमें सरकारी, निजी स्कूलों और मदरसों के छात्र शामिल हुए थे। कक्षा 5वीं में 12.76 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने परीक्षा में हिस्सा लिया था।
.jpg)