फसल में पानी जाने पर विवाद भतीजे ने चाचा को उतारा मौत के घाट

नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो.....नरसिंहपुर जिले के डूंडी-पिडराई गांव में खेत के पानी को लेकर हुए विवाद ने हिंसक रूप ले लिया  भतीजे ने गुस्से में अपने चाचा को गोली मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई......

रसिंहपुर जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां खेत में पानी को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी रूप ले लिया। स्टेशनगंज थाना क्षेत्र के डूंडी-पिडराई गांव में एक भतीजे ने अपने सगे चाचा की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और सन्नाटा पसरा हुआ है। 


मृतक प्रेम नारायण पटेल अपने खेत में कृषि कार्य कर रहे थे। इसी दौरान गेहूं की फसल में पानी देने को लेकर उनका अपने भतीजे संदीप पटेल से विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि पानी का बहाव बदलने से कुछ पानी आरोपी के खेत में पहुंच गया, जिससे वह नाराज हो गया। पहले दोनों के बीच कहासुनी हुई, लेकिन मामला बढ़ता चला गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, विवाद के बाद आरोपी गुस्से में वहां से चला गया और कुछ समय बाद अपने माता-पिता के साथ वापस लौटा। आते ही उसने गाली-गलौज शुरू कर दी, जिससे माहौल और तनावपूर्ण हो गया। इसी दौरान आरोपी ने अचानक बंदूक निकालकर प्रेम नारायण के सीने में गोली मार दी। गोली लगते ही वे जमीन पर गिर पड़े और मौके पर ही उनकी मौत हो गई।


पुलिस ने शुरू की जांच, आरोपी गिरफ्तार....

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी ।  बुधवार शाम करीब 4 बजे पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को जिला अस्पताल नरसिंहपुर लाया गया, जहां पोस्टमार्टम किया जाएगा । 


पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। 

 संदीप भूरिया अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नरसिंहपुर 




नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो

                                    

और नया पुराने