घरेलू LPG 60 , कमर्शियल सिलेंडर 115 रुपए हुआ महंगा

आशीष रावत......गैस सिलिंडर को लेकर दो बड़े बदलाव हुए हैं । अब ग्राहक 21 से 25 दिन के बाद ही सिलिंडर बुक करा सकेंगे। साथ ही देश भर में 14.2 किलोग्राम के घरेलू खाना पकाने वाले गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये और 19 किलोग्राम के व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 115 रुपये की वृद्धि की गई है। जिससे होटल, रेस्तरां और छोटे व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे व्यवसायों पर असर पड़ेगा । 


सिर्फ घर की रसोई ही नहीं, बल्कि बाहर खाना भी अब महंगा हो सकता है। होटलों और रेस्टोरेंट में इस्तेमाल होने वाले 19 किलो के कमर्शियल सिलेंडर के दाम ₹115 बढ़ा दिए गए हैं। इसका सीधा असर आपकी जेब पर पड़ेगा क्योंकि बाहर का खाना और नाश्ता महंगा हो सकता है।





Aashish kumar rawat 
Editor-in-Chief 






और नया पुराने