आशीष रावत.....नर्मदापुरम जिले के मढ़ई क्षेत्र में फोरसिथ लॉज रिसॉर्ट में पर्यटकों को आकर्षित करने के लिए रिसॉर्ट प्रबंधन द्वारा वन्यजीवों के अंगों को प्रदर्शनी के रूप में रखा गया था। मामले की जानकारी मिलने पर प्रशासन, पुलिस और वन विभाग की संयुक्त टीम ने छापा मारकर कई अंग जब्त किए और रिसॉर्ट संचालक के खिलाफ प्रकरण दर्ज किया है। जब्त सामग्री में चीतल के चार सींग, सेही के चार कांटे और सांप की कांचली शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार अब यह पता लगाया जा रहा है कि ये अंग कहां से लाए गए और कितने पुराने हैं। इसके लिए जब्त सामग्री को परीक्षण के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। कार्रवाई के दौरान सोहागपुर एसडीएम प्रियंका भलावी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। जांच के बाद वन विभाग ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
प्रदर्शनी में मिले वन्यजीवों के अंगों को एसटीआर की टीम ने जब्त किया। जिन अंगों को जब्त किया गया है उनमें चीतल के चार सींग, सेही के चार कांटे, सांप की दो कांचुली शामिल हैं। अब एसटीआर ने अंगों को जब्त कर मामला दर्ज किया है। साथ ही अब इस बात की जानकारी जुटाई जा रही है कि वन्यजीवों के ये अंग कहां से लाए गए हैं। साथ ही ये अंग कितने पुराने हैं, इसकी जानकारी लेने के लिए अंगों का प्रयोगशाला में परीक्षण भी करवाया जा रहा है।
Aashish kumar rawat
Editor-in-Chief
Tags
प्रदेश-की-हलचल

