चैत्र नवरात्र पर मैहर में रुकेंगी 15 एक्सप्रेस ट्रेनें

मैहर में चैत्र नवरात्र मेला पर 15 एक्सप्रेस ट्रेनें रुकेंगी लंबी दूरी की इन ट्रेनों के अस्थाई ठहराव को रेलवे ने स्वीकृति प्रदान कर दी है.......

प्रदेश के साथ ही उत्तर प्रदेश सहित अन्य राज्यों से भी श्रृद्धालु मैहर देवी दर्शन एवं पूजन करने आते हैं। लंबी दूरी की ट्रेनों के अस्थायी ठहराव से मैहर तक इनका आवागमन सुलभ होगा। ये ट्रेनें दोनों दिशाओं में 19 मार्च से एक अप्रैल के मध्य पांच मिनट के लिए मैहर स्टेशन में रुकेंगी। वहीं, पश्चिम मध्य रेल ने कटनी -सतना के बीच मेला स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय किया है। यह ट्रेन दोनों शहरों के बीच 14 ट्रिप चलेगी। कटनी और सतना, दोनों जंक्शन स्टेशन है। इनके बीच में मैहर स्थित है। दोनों जंक्शन पर उतरने वाली यात्री स्पेशल ट्रेन से मां शारदा देवी के दर्शन के लिए पहुंच सकेंगे।

कटनी-सतना-कटनी के मध्य  चलेगी अनारक्षित मैहर मेला स्पेशल ट्रेन....

पश्चिम मध्य रेल की मेला स्पेशल ट्रेन का संचालन 19 मार्च से एक अप्रैल के मध्य प्रतिदिन होगा। यह अनारक्षित ट्रेन होगी, जिसमें जनरल टिकिट पर श्रृद्धालु यात्रा कर सकेंगे। ट्रेन क्रमांक 09015 कटनी से सुबह 5.25 बजे प्रस्थान कर सुबह 6.55 बजे मैहर और सुबह 8.50 बजे सतना स्टेशन पहुंचेगी।

वापसी में ट्रेन 09016 सतना से शाम को 7.25 बजे प्रस्थान कर रात को आठ बजे मैहर और रात को 11.50 बजे कटनी जंक्शन पहुंचेगी। ट्रेन का पटवारा, झुकेही, पकरिया रोड, अमदरा, घुनवारा, भदनपुर, मैहर, उंचेहरा एवं लगरगवां स्टेशनों पर ठहराव रहेगा।

इन ट्रेनों का मैहर स्टेशन पर रहेगा अस्थाई ठहराव.....

1) गाड़ी संख्या 11055 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11056 गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 01.04.2026 तक।


2) गाड़ी संख्या 11059 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 03:15/03:20 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 31.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11060 छपरा-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:25/20:30 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 30.03.2026 तक।


3) गाड़ी संख्या 12669 चेन्नई-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 20:50/20:55 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 12670 छपरा-चेन्नई एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 07:25/07:30 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक।


4) गाड़ी संख्या 19051 वलसाड-मुजफ्फरपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19052 मुजफ्फरपुर-वलसाड एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:40/11:45 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक।


5) गाड़ी संख्या 11045 श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर-धनबाद एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 17:20/17:25 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 27.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11046 धनबाद-श्री छत्रपति शाहू महाराज टर्मिनस कोल्हापुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 22:25/22:30 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक।


6) गाड़ी संख्या 15268 एलएलटी-रक्सौल एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15267 रक्सौल-एलएलटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक।


7) गाड़ी संख्या 18201 दुर्ग-नवतनवा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 05:35/05:40 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 28.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18202 नवतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्यात्रि 01:55/02:00 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 29.03.2026 तक।


8) गाड़ी संख्या 11037 पुणे-गोरखपुर एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 26.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 11038 गोरखपुर-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय भोर 04:20/04:25 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक।


9) गाड़ी संख्या 17610 पूर्णा-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 19.03.2026 से 26.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 17609 पटना-पूर्णा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय सायं 17:15/17:20 बजे दिनाँक 21.03.2026 से 28.03.2026 तक।


10) गाड़ी संख्या 22103 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-अयोध्या कैंट एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 06:45/06:50 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22104 अयोध्या कैंट-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:50/08:55 बजे दिनाँक 24.03.2026 से 31.03.2026 तक।


11) गाड़ी संख्या 18610 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-राँची एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 10:40/10:45 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 27.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18609 राँची-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 13:40/13:45 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 25.03.2026 तक।


12) गाड़ी संख्या 22971 बांद्रा टर्मिनस-पटना एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 15:05/15:10 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22972 पटना-बांद्रा टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 08:15/08:20 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक।


13) गाड़ी संख्या 22131 पुणे-बनारस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:05/11:10 बजे दिनाँक 23.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 22132 बनारस-पुणे एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय 11:25/11:30 बजे दिनाँक 25.03.2026 से 01.04.2026 तक।


14) गाड़ी संख्या 15647 लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गुवाहाटी एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 01:00/01:05 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 27.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 15648 गुवाहाटी-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 23:15/23:20 बजे दिनाँक 24.03.2026 से 31.03.2026 तक।


15) गाड़ी संख्या 19045 सूरत-छपरा एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय मध्य रात्रि 02:00/02:05 बजे दिनाँक 18.03.2026 से 30.03.2026 तक। इसी प्रकार गाड़ी संख्या 19046 छपरा-सूरत एक्सप्रेस का मैहर स्टेशन पर आगमन/प्रस्थान समय रात्रि 22:40/22:45 बजे दिनाँक 20.03.2026 से 01.04.2026 तक।





और नया पुराने