अप्रेल में कैंसिल रहेंगी ये 6 बड़ी ट्रेनें

अप्रैल महीने में रेल यात्रा पर जाने वालों के लिए रेलवे की ओर से बड़ा अपडेट सामने आया है। यात्रियों के लिए एक जरूरी खबर सामने आई है। खासतौर पर उनके लिए कर मध्य प्रदेश से यात्रा करने वालों को अप्रैल महीने में थोड़ी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। रेलवे की तरफ से कुछ ट्रेनों को अस्थायी तौर पर कैंसिल करने का फैसला लिया गया है, जिसका असर कई यात्रियों की यात्रा पर पड़ सकता है। बताया जा रहा है कि, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के नागपुर मंडल में गोंदिया स्टेशन पर प्लेटफॉर्म नंबर 3 के डेवलेपमेंट और कंस्ट्रक्शन अपग्रेड का काम चल रहा है।

इस वजह से लेना पड़ा फैसला....

रेलवे के मुताबिक यह फैसला यात्रियों की सुरक्षा और ट्रेनों के बेहतर संचालन को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।  गोंदिया रेलवे स्टेशन पर इस समय प्लेटफॉर्म और अन्य इंफ्रास्ट्रक्चर को अपग्रेड करने का काम चल रहा है।  ऐसे निर्माण कार्य के दौरान ट्रैक और प्लेटफॉर्म के आसपास लगातार काम चलता रहता है। इसलिए कुछ दिनों के लिए ट्रेनों के संचालन में बदलाव करना पड़ता है। 


ये ट्रेनें की गई कैंसिल....

-ट्रेन नंबर 18237 बिलासपुर–अमृतसर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) 5 अप्रैल 2026 से 25 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी।

-ट्रेन नंबर 18238 अमृतसर–बिलासपुर (छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस) 7 अप्रैल से 27 अप्रैल 2026 तक कैंसिल रहेगी।

-ट्रेन नंबर 12410 हजरत निजामुद्दीन–रायगढ़ (गोंडवाना एक्सप्रेस) 2, 4, 6, 7, 8, 9, 11, 13, 14, 15, 16, 18, 20, 21 और 22 अप्रैल 2026 को कैंसिल रहेगी।

-ट्रेन नंबर 12409 रायगढ़–हजरत निजामुद्दीन (गोंडवाना एक्सप्रेस) 4, 6, 8, 9, 10, 11, 13, 15, 16, 17, 18, 20, 22, 23 और 24 अप्रैल 2026 को कैंसिल रहेगी।

-ट्रेन नंबर 12807 विशाखापत्तनम–हजरत निजामुद्दीन (समता एक्सप्रेस) 5, 7, 8, 9, 11, 12, 14, 15, 16, 18, 19, 21, 22 और 30 अप्रैल 2026 को कैंसिल रहेगी।

-ट्रेन नंबर 12808 हजरत निजामुद्दीन–विशाखापत्तनम (समता एक्सप्रेस) 7, 9, 10, 11, 13, 14, 16, 17, 18, 20, 21, 23, 24 और 25 अप्रैल 2026 को कैंसिल रहेगी।

और नया पुराने