मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का 28 फरवरी को दिल्ली दौरा राजनीतिक और प्रशासनिक दोनों दृष्टियों से अहम माना जा रहा है। उन्होंने केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन, और अन्य केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर राजनीतिक समीकरणों, संगठनात्मक फेरबदल और वित्तीय मामलों पर चर्चा की है।
मध्य प्रदेश भाजपा में इन दिनों राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। सीएम डॉ. मोहन यादव समेत पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से अलग-अलग समय पर मुलाकात की है । बैठक में नगरीय विकास मंत्री कैलाश विजयवर्गीय और ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल भी शामिल रहे है। इसके बाद सीएम मोहन यादव और प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन से भी चर्चा की है। सूत्रों के मुताबिक इन बैठकों के परिणाम आने वाले दिनों में सामने आ सकते हैं। राजनीतिक हलकों में इन मुलाकातों को निगम-मंडल नियुक्ति, मंत्रिमंडल विस्तार, संगठनात्मक गतिविधियों और हालिया विवादित बयानों से जोड़कर देखा जा रहा है।
दौरा सिर्फ राजनीतिक नहीं.....
दिल्ली में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन से मध्य प्रदेश प्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल के साथ मुलाकात की है। आधिकारिक तौर पर इसे सौजन्य भेंट बताया गया, लेकिन पार्टी सूत्रों का कहना है कि प्रदेश संगठन में संभावित बदलाव, निगम-मंडलों में नियुक्तियां और भविष्य की रणनीति पर गंभीर चर्चा हुई है।
