नायब तहसीलदर के चप्पल की चोरी , एसपी को लिखा पत्र

आगर मालवा के बगुलामुखी मंदिर में नायब तहसीलदार की चप्पल चोरी होने का मामला सुर्खियों में , अधिकारी ने CCTV फुटेज खंगालकर संदिग्ध की पहचान करवाई और अब एसपी को पत्र लिखकर चप्पल चोर पर केस दर्ज करने की मांग की  यह पत्र सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया......


आगर मालवा के नलखेड़ा स्थित मां बगलामुखी मंदिर में चप्पल चोरी का एक अनोखा मामला सामने आया है । खास बात यह है कि इस बार चोरी किसी आम श्रद्धालु की नहीं, बल्कि एक अधिकारी की चप्पल की हुई। घटना के बाद मामला सीधे थाने तक पहुंच गया और विधिवत आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की गई है। साथ ही एसपी को भी पत्र लिखा है। कई श्रद्धालुओं की चप्पलें पहले भी गायब हो चुकी हैं, लेकिन अधिकांश मामलों में लोग इसे छोटी घटना मानकर नजरअंदाज कर देते हैं और थाने तक मामला नहीं पहुंचता। लेकिन जिले के ही नायब तहसीलदार ने चप्पल चोरी के मामले में शासकीय पत्राचार कर मामले को गंभीर बना दिया है। मामला चर्चा का विषय बना हुआ है कि यदि आम लोगों की शिकायतों को भी इसी गंभीरता से लिया जाए तो ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सकता है ।




मंदिर के बाहर से गायब हुई चप्पल......

नायब तहसीलदार जब बगुलामुखी मंदिर में दर्शन के लिए पहुंचे, तो चप्पल बाहर स्टैंड पर उतारकर गए थे. लौटे तो चप्पल गायब थी. पहली नजर में मामूली लगने वाली यह घटना उन्हें नागवार गुजरी और उन्होंने तुरंत मंदिर प्रबंधन से बात की. मंदिर प्रबंधन ने सीसीटीवी फुटेज की जांच करवाई. फुटेज में एक व्यक्ति चप्पल लेकर जाते हुए नजर आया. पूछताछ में संदेही ने चप्पल ले जाना स्वीकार भी कर लिया. यहीं कहानी खत्म नहीं हुई. अधिकारी ने इसे मंदिर परिसरों में होने वाली बार-बार की चोरी से जोड़कर गंभीर मुद्दा मान लिया.


एसपी को लिखा पत्र......

नायब तहसीलदार ने  इस मामले में कार्रवाई के लिए पुलिस अधीक्षक (एसपी) विनोद कुमार सिंह के नाम पत्र पुलिस थाने में दिया है।  पत्र में मैंने लिखा कि मंदिर में चप्पल सहित अन्य सामान की चोरी पर रोक लगनी चाहिए और ऐसे मामलों में केस दर्ज कर सख्त कदम उठाने चाहिए। उन्होंने भारतीय नागरिक सुरक्षा संबंधी धाराओं का हवाला देते हुए औपचारिक प्रकरण दर्ज करने की मांग रखी है, ताकि ऐसी घटनाओं पर अंकुश लगे। 







और नया पुराने