मध्यप्रदेश के 18 जिलों में नए और आधुनिक जिला कार्यालय बनाने जा रही है भारतीय जनता पार्टी । इन सभी कार्यालयों का निर्माण एक साल के भीतर पूरा कर लिया जाएगा। भाजपा के स्थापना दिवस 6 अप्रैल को सभी 18 जिलों में एक साथ इन कार्यालयों का भूमिपूजन किया जाएगा। पार्टी इस कार्यक्रम को बड़े स्तर पर आयोजित करने की तैयारी में है। पार्टी प्रत्येक जिला कार्यालय के निर्माण पर करीब डेढ़ करोड़ से ढाई करोड़ रुपए तक खर्च करेगी। इन भवनों में आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, ताकि संगठनात्मक कामकाज बेहतर तरीके से हो सके।
इन जिलों में बनेंगे नए कार्यालय....
बुरहानपुर, आगर, सीहोर, सीधी, अशोकनगर, अनूपपुर, ग्वालियर, निवाड़ी, छिंदवाड़ा, पांढुर्ना, मऊगंज, रतलाम, नीमच, मंदसौर, मैहर, भिंड, इंदौर ग्रामीण और धार ग्रामीण।
एक साल में तैयार हो जाएंगे कार्यालय.....भाजपा ने इन सभी कार्यालयों को एक साल के अंदर पूरा करने का लक्ष्य रखा है। भूमिपूजन के साथ ही लोकार्पण की तारीख भी तय कर ली गई है। अगले वर्ष 6 अप्रैल 2027 को इन सभी 18 जिला कार्यालयों का लोकार्पण किया जाएगा।
