नर्मदापुरम शादी समारोह में चाकूबाजी एक व्यक्ति की मौत, 6 लोग घायल

आशीष रावत ...नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम नाहरकोला में रविवार रात शादी समारोह में चाकूबाजी हुई  इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई 6 लोग घायल हैं....

नर्मदापुरम जिले के शिवपुर थाना क्षेत्र के नाहरकोला में रविवार देर रात शादी समारोह में पुरानी रंजिश को लेकर खूनखराबा हुआ है । इस घटनाक्रम में एक व्यक्ति की मौत हो गई , एक ही परिवार के 6 लोग घायल हो गए है। मृतक की पहचान दौलत कीर के रूप में हुई है। सभी घायलों का इलाज नर्मदापुरम के एक निजी अस्पताल में जारी है। पुलिस के मुताबिक, गांव में रामनारायण के भतीजे की शादी का कार्यक्रम चल रहा था । इसी दौरान अमर सिंह कीर नशे की हालत में वहां पहुंचा और खाने को लेकर विवाद करने लगा। भीड़ अधिक होने के कारण मौजूद लोगों ने उसे समझाकर घर भेज दिया। कुछ देर बाद वह अपने बेटे लोकेश कीर के साथ वापस लौटा। इस बार अमर सिंह के हाथ में डंडा था, जबकि लोकेश चाकू लेकर आया था। दोनों ने आते ही फिर से विवाद शुरू कर दिया।

विवाद बढ़ने पर दूल्हे के चाचा हरिनारायण बीच-बचाव के लिए आगे आए, लेकिन लोकेश ने उन पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद स्थिति बेकाबू हो गई। बीच-बचाव करने पहुंचे दौलत कीर, रामनारायण कीर, जयनारायण कीर और क्षमा कीर भी हमले का शिकार हो गए। आरोपियों ने सभी पर चाकू से वार किए। गंभीर रूप से घायल दौलत कीर की इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि अन्य घायलों की हालत स्थिर बताई जा रही है।



पुलिसकर्मी पर भी जानलेवा हमला....

घटना की सूचना मिलते ही रात करीब 1 बजे पुलिस टीम मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी केएन रजक के नेतृत्व में प्रधान आरक्षक सुनील, आरक्षक ओम जाट और दीपक आरोपियों को पकड़ने पहुंचे। पुलिस को देखते ही आरोपी भागने लगे। पीछा करने के दौरान आरक्षक ओम जाट ने अमर सिंह को पकड़ लिया, लेकिन इस दौरान आरोपी ने उन पर भी चाकू से हमला कर दिया। ओम जाट को पेट, हाथ और पैर में कुल नौ जगह चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें सिवनी मालवा से नर्मदापुरम रेफर किया गया।


Aashish kumar rawat 
Editor-in-Chief 


................विज्ञापन ....................




....................................................


....................................................................


...............................................


और नया पुराने