शिक्षा विभाग में करोड़ों का घोटाला, DEO समेत कई अफसरों पर केस दर्ज

मध्य प्रदेश के सिंगरौली में लोकायुक्त की बड़ी कार्रवाई ने सनसनी मचा दी है, यहां भ्रष्टाचार के आरोप में जिला शिक्षा अधिकारी सहित कई अफसरों पर केस दर्ज किया गया है.....


सिंगरौली जिले में शिक्षा विभाग से जुड़ा एक बड़ा घोटाला सामने आने के बाद अब कार्रवाई भी शुरू हो गई है ।  लोकायुक्त ने DEO सहित कई अधिकारियों पर केस दर्ज किया। जांच में टेंडर और भुगतान में गड़बड़ी मिली। लोकायुक्त रीवा ने जिला शिक्षा अधिकारी सूर्यभान सिंह, सहायक संचालक राजधर साकेत, जिला परियोजना समन्वयक रामलखन शुक्ल और वित्त विभाग के छविलाल सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। लोकायुक्त की टीम सिंगरौली पहुंची और शिक्षा विभाग के दफ्तर से टेंडर, बिल और सप्लाई से जुड़े जरूरी दस्तावेज जब्त किए। लोकायुक्त एसपी सुनील पाटीदार ने बताया कि शुरुआती जांच में आरोप सही लगे हैं, इसलिए अब पूरे मामले की विस्तार से जांच की जा रही है।

जांच में सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े.....

जांच में सामने आया है कि नियमों का पालन किए बिना बड़े पैमाने पर भुगतान किया गया। इसमें तीन बड़ी गड़बड़ियां पाई गई हैं। पहला 19 स्कूलों के लिए करीब 4.68 करोड़ रुपए की खरीदी, दूसरा 61 स्कूलों में बिजली के सामान और मरम्मत पर लगभग 3.05 करोड़ रुपए खर्च और तीसरा 558 स्कूलों के लिए साफ-सफाई के सामान पर करीब 98 लाख रुपए का भुगतान किया गया। इन सभी मामलों में टेंडर और पेमेंट की प्रक्रिया में गड़बड़ी के आरोप हैं।



................विज्ञापन ....................





..........................................................


और नया पुराने