फेसबुक की दोस्ती का खूनी अंत

नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो.....नरसिंहपुर जिले से सोशल मीडिया पर शुरू हुई दोस्ती का एक बेहद खौफनाक और खूनी अंत सामने आया है साईंखेड़ा थाना क्षेत्र में एक शादीशुदा महिला ने अपने पूर्व प्रेमी के साथ मिलकर फेसबुक/इंस्टाग्राम पर बने नए दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी....


नरसिंहपुर से एक ऐसा सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है।  फेसबुक पर राजस्थान के युवक से हुई दोस्ती महिला के पुराने प्रेमी को इतनी नागवार गुजरी कि उसने प्रेमिका के साथ मिलकर मौत की साजिश रच डाली।  युवक को प्यार के बहाने घर बुलाया गया और फिर बेसबॉल बैट से पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी गई।  पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। 


लंबे समय से पति से अलग रह रही महिला रीना किरार की फेसबुक के जरिए राजस्थान के भीलवाड़ा निवासी वीरू जाट से दोस्ती हो गई।  दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और वीरू का महिला के घर आना-जाना भी शुरू हो गया।  जब इसका पता रीना के पहले प्रेमी अरुण पटेल का पता चला तो उसे बरदाश नहीं हुआ तभी उसने और रीना ने प्लान बनाकर प्रेमी बीरु जाट को नरसिंहपुर जिले के साईंखेड़ा स्थित घर बुलाया और फिर उसकी ह्त्या कर लाश रायसेन जिले के बाड़ी के पास टेडिया पुल के नीचे फेंक दी. ताकि किसी को शक न हो।  पुलिस ने पूरे मामले का खुलासा करते हुए आरोपी महिला रीना किरार उसके प्रेमी अरुण पटेल उसका साथी हरणाम किरार को गिरफ्तार कर लिया है। 


तीन को किया गिरफ्तार....

रायसेन एसपी आशुतोष गुप्ता ने बताया कि टेडिया पुल के नीचे अज्ञात शव मिलने के बाद जांच शुरू की गई। तकनीकी साक्ष्य, मोबाइल लोकेशन और मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने उज्जैन से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूल कर लिया। हत्या में प्रयुक्त बेसबॉल बैट और कार भी बरामद कर ली गई है। 



प्रेमी की योजना में प्रेमिका ने भी दिया साथ...

एसपी ने बताया कि अरुण पटेल रीना का खर्च उठाता था और उसे अपना मानता था। वीरू जाट के आने-जाने से वह रंजिश रखने लगा था। इसी के चलते रीना के साथ मिलकर उसने हत्या की पूरी योजना बनाई। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ हत्या, साक्ष्य छिपाने और साजिश की धाराओं में केस दर्ज किया है। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा।



लगातार बदलते रहे ठिकाना....

हत्या के बाद आरोपियों ने शव को बोरी में डाला और कार की डिक्की में रखकर साईखेड़ा से रायसेन जिले के बाड़ी ले आए। यहां नागिन मोड़ सिरवारा ब्रिज के पास टेडिया पुल के नीचे शव फेंक दिया ताकि किसी को शक न हो। इसके बाद तीनों आरोपी पुलिस से बचने के लिए लगातार ठिकाने बदलते रहे। वे बाड़ी से इटारसी, फिर कल्याण-मुंबई, इंदौर और उज्जैन में छिपते रहे। 


नवनीत पचौरी 
नरसिंहपुर ब्यूरो
और नया पुराने