धार भोजशाला मंदिर में 721 साल बाद हिंदू संगठनों ने अखंड पाठ-महाआरती का आयोजन किया भोजशाला परिसर में वाग्देवी की सुबह की आरती की गई इस दौरा भारी संखअया में श्रद्धालुओं की भीड़ में मौजूद रही.....
भोजशाला परिसर को लेकर मध्य प्रदेश हाईकोर्ट के फैसले के बाद शुक्रवार को पहली बार हिंदू समाज ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना शुरू की। माँ वाग्देवी को चुनरी अर्पित कर महाआरती की तैयारियां की गईं। वहीं, मुस्लिम पक्ष ने सुप्रीम कोर्ट से राहत मिलने की उम्मीद जताते हुए शांति बनाए रखने की अपील की है। पूरे शहर में भारी पुलिस बल तैनात कर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। इसे लेकर श्रद्धालुओं और हिंदू समाज में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
माँ वाग्देवी को चढ़ाई चुनरी.....
सुबह तय समय पर हिंदू समाज के लोग भोजशाला परिसर पहुंचे और मंत्रोच्चार के साथ पूजा की शुरुआत की। श्रद्धालुओं ने सबसे पहले मां वाग्देवी को चुनरी ओढ़ाई और पुष्प अर्पित कर गर्भगृह को भव्य रूप से सजाया। दोपहर में यहां विशाल महाआरती का आयोजन जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के जुटने की संभावना है। इसे देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
