आशीष रावत ....नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया चलती ट्रेन में सवार होने की जल्दबाजी में एक महिला का पैर फिसला और दोनों पैर कटे......
नर्मदापुरम जिले के इटारसी रेलवे जंक्शन पर सोमवार को एक दिल दहला देने वाला हादसा सामने आया। प्लेटफॉर्म नंबर-4 से इंटरसिटी ट्रेन रवाना हो रही थी। तभी 25 वर्षीय महिला अपने 3 साल के बेटे को लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करने लगी। इस दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह बच्चे समेत ट्रेन और प्लेटफॉर्म के बीच ट्रैक पर जा गिरी। घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इसमें महिला अपने तीन साल के बेटे को गोद में लेकर चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश करती नजर आ रही है।
यात्रियों ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए चेन पुलिंग कर ट्रेन को रुकवाया। सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) और रेलवे कर्मचारी मौके पर पहुंचे। राहत और बचाव दल ने तेजी से कार्रवाई करते हुए महिला और बच्चे को ट्रैक से बाहर निकाला। महिला की हालत बेहद गंभीर होने के कारण एंबुलेंस का इंतजार नहीं किया गया। रेलवे कर्मचारियों और स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला और बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां महिला का इलाज जारी है। डॉक्टरों की टीम उसकी स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए है। वहीं बच्चे की हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है।Aashish kumar rawat
Editor-in-Chief
Tags
प्रदेश-की-हलचल

