नरवर के किले से 500 साल पुरानी तोप चोरी

शिवपुरी जिला मुख्यालय से महज 45 किमी दूर स्थित भारतीय पुरातत्व विभाग के ऐतिहासिक नरवर किले से अज्ञात बदमाश ने सिंधिया कालीन तोप  चोरी की.....


मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले का नरवर किला एक ऐतिहासिक धरोहर है, जिसने सदियों का इतिहास देखा है ।  लेकिन अब इसी किले से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने सुरक्षा व्यवस्था और पुरातत्व संरक्षण दोनों पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं । सिंधिया राजवंश की 500 साल पुरानी और ऐतिहासिक महत्व वाली लगभग 3000 किलो की एक कीमती तोप को बदमाश रात के अंधेरे में किले से उठा ले गए । नरवर किले का चौकीदार 15 जुलाई को आया था उसने सूचना दी थी कि किले के कचहरी महल में रखी 14 तोपों में एक तोप चोरी हो गई है। मामले को लेकर 17 जुलाई को अज्ञात के खिलाफ तोप चोरी का मामला दर्ज किया गया । बदमाश पूरी तैयारी के साथ किले पहुंचे थे।  भारी-भरकम तोप को ले जाना आसान नहीं था, इसलिए वे अपने साथ क्रेन और ट्रक जैसी लोडिंग गाड़ियां भी लेकर आए थे।  किले के पिछले रास्ते का इस्तेमाल कर उन्होंने अंदर प्रवेश किया और योजनाबद्ध तरीके से पूरी वारदात को अंजाम दिया। 

पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ डकैती और संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।  आसपास के क्षेत्रों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।  साथ ही साइबर सेल की मदद से उन नेटवर्कों की भी जांच की जा रही है, जो ऐतिहासिक वस्तुओं की तस्करी से जुड़े हो सकते हैं। 

इतिहास की धरोहर पर रात में डाका....

जानकारी के अनुसार, 15 और 16 जुलाई की दरम्यानी रात करीब 25 से 30 हथियारबंद बदमाश नरवर किले में घुस आए।  किले के ओपन कचहरी परिसर में रखी 14 ऐतिहासिक तोपों में से एक बहुमूल्य तोप को वे अपने साथ ले गए।  बताया जा रहा है कि बदमाशों ने वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों को धमकाया और विरोध करने पर जान से मारने की चेतावनी दी।  घटना के बाद परिसर में केवल 13 तोपें बची हैं। 

और नया पुराने