आशीष रावत ....इटारसी रेलवे स्टेशन पर रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया है, चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री हादसे का शिकार होते-होते बच गया.....
नर्मदापुरम के इटारसी रेलवे स्टेशन पर मंगलवार शाम आरपीएफ के एक जवान की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया । रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय एक यात्री का पैर फिसल गया। वह प्लेटफॉर्म और ट्रेन के बीच गिर गया। घटना देख यात्री चीख पड़े तभी आरपीएफ प्रधान आरक्षक राकेश सिंह तोमर ने तत्काल दौड़कर उसे सुरक्षित बाहर निकाल लिया।
घटना 21 जुलाई शाम करीब 6:30 बजे की है। गाड़ी संख्या 12618 मंगला एक्सप्रेस प्लेटफॉर्म नंबर-2 से रवाना हो रही थी। इसी दौरान एक यात्री दौड़कर आया और चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश की। बोगी में चढ़ते समय महिला का पैर फिसला और वह ट्रेन व प्लेटफॉर्म के बीच गिर गया। घटना को देखते ही प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। इसी बीच ड्यूटी पर तैनात आरपीएफ के प्रधान आरक्षक राकेश सिंह तोमर ने बिना देर किए यात्री को पकड़कर सुरक्षित बाहर खींच लिया। उनकी सूझबूझ और फुर्ती के कारण यात्री को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई। प्राथमिक रूप से उसकी स्थिति सामान्य पाए जाने के बाद उसे उसी ट्रेन में बिठाकर आगे की यात्रा के लिए रवाना कर दिया गया। इस दौरान कई मिनट तक ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी रही।
Tags
प्रदेश-की-हलचल

