नरसिंहपुर में निर्भया मोबाइल का नया स्वरूप लांच

नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो .....नरसिंहपुर पुलिस की सराहनीय पहल  महिलाओं और बेटियों की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए “निर्भया मोबाइल” की शुरुआत की गई है....

नरसिंहपुर जिले में महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस विभाग ने बुधवार को 'निर्भया मोबाइल' को एक नए और प्रभावी स्वरूप में लॉन्च किया। यह पहल जिले में महिलाओं की सुरक्षा, त्वरित सहायता और जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से चलाई जा रही है। इस पूरी योजना की कमान और नियमित मॉनिटरिंग एसपी द्वारा की जाएगी। समय-समय पर जनता से फीडबैक भी लिया जाएगा ताकि व्यवस्था में आवश्यक सुधार किए जा सकें।सुरक्षा व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए पूरे जिले में गश्त का एक विस्तृत रोस्टर तैयार किया गया है, ताकि हर संभाग की प्रभावी निगरानी हो सके। पुलिस विभाग जल्द ही एक विशेष सीयूजी (CUG) नंबर भी जारी करेगा, जो सार्वजनिक रूप से साझा किया जाएगा। इस नंबर के माध्यम से कोई भी पीड़ित या साक्षी बिना किसी डर के अपनी शिकायत दर्ज करा सकेगा। एएसपी ने भरोसा दिलाया है कि शिकायत करने वाली महिलाओं की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी और उनकी सूचना पर तत्काल कानूनी एक्शन लिया जाएगा ।


छेड़छाड़ और उत्पीड़न पर तत्काल कार्रवाई.....

एएसपी संदीप भूरिया ने बताया कि 'निर्भया मोबाइल' विशेष रूप से स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक स्थानों पर सक्रिय रहेगी। यह इकाई सार्वजनिक स्थलों पर होने वाली छेड़छाड़, उत्पीड़न और किसी भी प्रकार की आपत्तिजनक गतिविधियों को रोकने के लिए त्वरित हस्तक्षेप करेगी । पुलिस का लक्ष्य है कि छात्राएं और कामकाजी महिलाएं घर से बाहर निकलते समय खुद को पूरी तरह सुरक्षित महसूस करें।



 निर्भया मोबाइल क्या है?.....

“निर्भया मोबाइल” एक विशेष पुलिस टीम/वाहन है जो खास तौर पर महिलाओं और छात्राओं की सुरक्षा के लिए सक्रिय रहती है। स्कूल, कॉलेज और भीड़भाड़ वाले इलाकों में नियमित गश्त छेड़छाड़ और अपराध पर तुरंत कार्रवाई महिलाओं को कानूनी अधिकारों की जानकारी आपात स्थिति में तुरंत मदद

          



नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो

https://r-news24x7.blogspot.com

और नया पुराने