नकुल नाथ के कार्यक्रम से जाते ही भिड़े कांग्रेसी, दो गुटों में झूमाझटकी

नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो.....  नरसिंहपुर में रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर आयोजित कांग्रेस कार्यक्रम में मंच से उतरते ही कार्यकर्ताओं के दो गुटों में विवाद हो गया देखते ही देखते मामला हंगामे और गाली-गलौज तक पहुंच गया.....

नरसिंहपुर में जनपद मैदान कांप्लेक्स में शुक्रवार को रानी अवंतीबाई लोधी के बलिदान दिवस पर जिला कांग्रेस का कार्यक्रम था। छिंदवाड़ा के पूर्व सांसद नकुल नाथ भी इस कार्यक्रम में आए। उनके जाते ही कांग्रेस के दो गुट आपस में भिड़ गए और नौबत झूमाझटकी तक पहुंच गई। इसके बाद पुलिस ने स्थिति संभाली। दोनों गुटों को समझाइश देकर मामला शांत कराया।



इसलिए हुआ विवाद.....

कार्यक्रम में भाषणों का दौर चल रहा था। इसी दौरान समय कम होने पर मंच संचालन कर रहे पदाधिकारियों ने विधानसभा प्रत्याशी लाखन सिंह पटेल को संबोधन समेटने का संकेत दिया। इसी बात को लेकर लाखन सिंह के दामाद कपिल सिंह ने आपत्ति जताई और आयोजकों से उनकी बहस हो गई। कुछ समय के लिए मामला शांत हुआ, लेकिन जैसे ही नकुल नाथ मंच से उतरे, विवाद फिर से भड़क उठा।


पुलिस ने लिया मोर्चा, टली बड़ी घटना.....

स्थिति बिगड़ती देख मौके पर मौजूद पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया और दोनों गुटों को अलग किया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप भूरिया के अनुसार, छींटाकशी के चलते विवाद हुआ था, जिसे समय रहते नियंत्रित कर लिया गया।


                                       नवनीत पचौरी 
                                      नरसिंहपुर ब्यूरो

और नया पुराने