खाड़ी देशों में बढ़ते तनाव और अनिश्चितता के बीच मुख्यमंत्री मोहन यादव ने विदेश में रह रहे प्रदेशवासियों की सुरक्षा के लिए एक बड़ा और संवेदनशील कदम उठाया है। नई दिल्ली स्थित मध्यप्रदेश भवन में अब एक विशेष 24x7 कंट्रोल रूम काम करेगा, जो संकट की घड़ी में सीधे सहायता प्रदान करेगा ।
कैसे मिलेगी सहायता....
कंट्रोल रूम के माध्यम से मध्यप्रदेश सरकार भारत सरकार (विदेश मंत्रालय) और अन्य संबंधित अंतरराष्ट्रीय एजेंसियों से समन्वय स्थापित करेगी । किसी भी आपात स्थिति में नागरिकों को सुरक्षित निकालने या उन्हें आवश्यक सुविधाएं पहुंचाने के लिए यह हेल्पडेस्क नोडल पॉइंट होगा ।
कंट्रोल रूम 24x7....
मध्यप्रदेश शासन ने अपील की है कि खाड़ी देशों में रह रहे नागरिक या उनके परिजन किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए इन माध्यमों का उपयोग निसंकोच करें ।
फोन: 011-26772005
व्हाट्सएप: 9818963273
ई-मेल: mphelpdeskgulf@gmail.com
