दमोह जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना घटी है। इसकी कल्पना मात्र से आप कांप जाएंगे। पत्नी की हत्या के आरोप में 14 साल से जेल में बंद गुड्डा पटेल बाहर आया। बाहर आने के बाद वह नरभक्षी बन गया है। 16 साल के लड़के भरत विश्वकर्मा की उसने बेरहमी से हत्या की। इसके बाद उसका खून पिया है। फिर मांस खाया है। यह देखकर गांव के लोग डर गए। आरोपी गुड्डा पटेल हथौड़ा लेकर खेत की तरफ भाग गया। लोगों की सूचना पर देहात थाने की पुलिस वहां पहुंची औरसर्च ऑपरेशन शुरू किया। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
हत्या के बाद की वीभत्स हरकत .....
हत्या के बाद आरोपी ने शव के सिर से पर हथौड़े से कई बार किए और मांस निकाला और खाने लगा। घटना का वीडियो भी सामने आया है। जो बहुत ही विचलित कर देने वाला है। घटना को देख गांव में मौजूद ग्रामीणों ने पथराव कर उसे भगाने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से भागकर पास के खेत में जा छिपा।
अपनी बहन से मिलने गया था मृतक.....
मृतक भरत विश्वकर्मा इमलिया चौकी क्षेत्र के अर्थखेड़ा गांव का रहने वाला है। वह भाई दूज पर अपनी बहन से मिलने समन्ना गांव गया था। बहन के घर पहुंचने से पहले ही दरिंदे ने उसकी हत्या कर दी।
दो साल पहले आया था जेल से बाहर.....
गुड्डा पटेल का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है। पत्नी की हत्या के मामले में वह दोषी पाया गया था। 14 साल जेल में रहने के बाद दो साल पहले ही वह बाहर आया था। पुलिस ने आरोपी पर हत्या का केज दर्स कर लिया है। वहीं, नाबालिग का पीएम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया है। आरोपी का घटना को लेकर मकसद क्या था, पुलिस यह पता लगाने में जुटी है।

