रेलवे स्टेशन पर मधुमक्खियों का हमला, यात्रियों में मची अफरा तफरी

नवनीत पचौरी नरसिंहपुर ब्यूरो ....नरसिंहपुर जिले  के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने यात्रियों पर हमला कर दिया....

नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने प्लेटफॉर्म पर मौजूद यात्रियों पर हमला कर दिया। यह घटना उस समय हुई जब इंटरसिटी एक्सप्रेस के आगमन के चलते प्लेटफॉर्म पर भारी भीड़ मौजूद थी। इस घटना में करीब एक दर्जन यात्री घायल हो गए। रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए प्लेटफॉर्म क्रमांक 1 को तुरंत खाली कराया और घायलों को गाडरवारा सिविल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में सभी घायलों का उपचार जारी है। कुछ यात्रियों पर एक साथ कई मधुमक्खियों ने हमला किया, जिससे वे बुरी तरह घबरा गए।

घटना के बाद कुछ समय तक स्टेशन पर यातायात भी प्रभावित रहा और कई यात्रियों ने अपनी यात्रा स्थगित कर दी। इस घटना के बाद रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था और रखरखाव को लेकर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों ने अब जल्द से जल्द छत्तों को हटाने और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की है।



नवनीत पचौरी 
नरसिंहपुर ब्यूरो

और नया पुराने