लोकायुक्त टीम ने NRLM के ब्लॉक मैनेजर समेत 3 लोग रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा

आशीष रावत.....एनआरएलम के ब्लॉक मैनेजर समेत 3 को रिश्वत लेते लोकायुक्त ने पकड़ा नर्मदापुरम में महिला से वेतन निकालने के बदले मांगे थे 20 हजार.....

नर्मदापुरम के केसला में शुक्रवार को लोकायुक्त की कार्रवाई हुई है । लोकायुक्त टीम ने शुक्रवार दोपहर में एनआरएलएम (राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन) के ब्लॉक मैनेजर धर्मेंद्र गुप्ता समेत 3 लोगों  को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।  आरोपियों ने एक समूह की महिला से उसका बकाया वेतन निकालने के बदले में रिश्वत मांगी थी।महिला की शिकायत पर लोकायुक्त एसपी दुर्गेश सिंह के निर्देश पर डीएसपी और इंस्पेक्टर रजनी तिवारी की टीम ने जाल बिछाकर मैनेजर को केसला में रिश्वत लेते पकड़ा है ।

लोकायुक्त टीम ने रंगे हाथों पकड़ा......

सुनैया बरकडे की शिकायत पर लोकायुक्त पुलिस अधीक्षक दुर्गेश कुमार राठौड़ ने ट्रैप टीम का गठन किया। ट्रैप टीम ने आज आरोपी धर्मेंद्र गुप्ता को उसके कार्यालय में सुरभि क्लस्टर फेडरेसन संघ की मैनेजर कामिनी राजपूत तथा चपरासी कृष्णा धुर्वे के माध्यम से 20हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988 (संशोधन) 2018 की धारा 7, 12, के अंतर्गत कार्यवाही की जा रही है। लोकायुक्त टीम में डीएसपी उप पुलिस अधीक्षक अजय मिश्रा, निरीक्षक रजनी तिवारी, निरीक्षक घनश्याम मर्सकोले, प्रधान आरक्षक रामदास कुर्मी, मुकेश पटेल, आरक्षक मुकेश पटेल, मुकेश परमार, चैतन्य प्रताप, यशवंत पटेल मौजूद रहे।


Aashish kumar rawat 
Editor-in-Chief 



................विज्ञापन ....................


.....................................................................




और नया पुराने