देवास जिले में स्थित टोंककला के पास एबी रोड पर स्थित एक पटाखा फैक्ट्री में गुरुवार को एक भीषण विस्फोट ने पूरे इलाके को दहला दिया.....
देवास जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट होने से दो लोगों की मौत हो गई है । इसके अलावा 15 से अधिक घायल बताए जा रहे हैं, जिनमें 6 गंभीर हैं. इन्हें इंदौर रेफर किया गया है। पटाखा फैक्ट्री में धमाका इतना तेज था कि पूरा इलाका दहल गया और आसपास के मकानों की दीवारें तक हिल गई थीं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और दमकल विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गईं। करीब 8 से 10 फायर ब्रिगेड की गाड़ियां आग बुझाने में जुटीं और काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। राहत और बचाव कार्य तेजी से जारी है। हादसे की सूचना मिलते ही उज्जैन आईजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन और उज्जैन कमिश्नर आशीष सिंह मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने घटनास्थल का जायजा लिया और राहत कार्यों की जानकारी ली।
सुरक्षा मानकों की अनदेखी.....
स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि फैक्ट्री में खुलेआम बारूद रखकर पटाखे बनाने का काम किया जा रहा था और सुरक्षा मानकों की लगातार अनदेखी की जा रही थी. ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार विभागों ने कोई ठोस कार्रवाई नहीं की।
फैक्ट्री में काम कर रहे थे कई मजदूर....जानकारी के मुताबिक विस्फोट के समय फैक्ट्री में कई मजदूर काम कर रहे थे। अचानक आग लगने के बाद जोरदार धमाका हुआ, जिससे फैक्ट्री परिसर में अफरा-तफरी मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई, जबकि आठ मजदूर गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं।

