पिपरिया में व्यापारी से रंगदारी मांगने वालों का शहर में निकाला जुलूस

आशीष रावत....पिपरिया में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक से रंगदारी मांगने और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले बदमाशों का शहर में निकाला जुलूस....

नर्मदापुरम जिले के पिपरिया में इलेक्ट्रॉनिक दुकान संचालक से 5 लाख रुपये की रंगदारी मांगने और हवाई फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले तीन बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने अलग-अलग स्थानों से आरोपियों को दबोचकर सख्त कार्रवाई की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने तीनों का शहर में जुलूस निकाला, जहां आरोपी लंगड़ाते हुए नजर आए। इस दौरान वे कहते दिखाई दिए “पुलिस हमारी बाप है, अपराध करना पाप है।” पुलिस की इस कार्रवाई को असामाजिक तत्वों पर सख्त संदेश और आमजन में भरोसा बढ़ाने के तौर पर देखा जा रहा है। 




Aashish kumar rawat 
Editor-in-Chief 







और नया पुराने