आशीष रावत....नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक में 8 जून 2026 की रात 9:39 बजे रिक्टर स्केल पर 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया.....
नर्मदापुरम के केसला ब्लॉक में सोमवार रात 3.8 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। झटके महसूस होने के बाद लोग घरों से बाहर निकले, लेकिन किसी तरह के नुकसान की सूचना नहीं है। भूकंप का असर केसला ब्लॉक के ग्राम चिचवानी, छीतापुरा और आसपास के क्षेत्रों में महसूस किया गया। अचानक धरती में हल्का कंपन महसूस होने पर ग्रामीणों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। कई लोगों ने घरों से बाहर निकलकर सुरक्षित स्थानों का रुख किया। स्थानीय लोगों के मुताबिक झटके कुछ सेकंड तक महसूस हुए, जिसके बाद स्थिति सामान्य हो गई।
भूकंप के झटके रात 9:39 बजे दर्ज हुई 3.8 तीव्रता.....मौसम केंद्र भोपाल और राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.8 मापी गई। इसका केंद्र बिंदु 22.367° उत्तरी अक्षांश और 77.688° पूर्वी देशांतर पर स्थित था। भूकंप की गहराई जमीन से लगभग 10 किलोमीटर नीचे दर्ज की गई, जिसके कारण आसपास के इलाकों में कंपन महसूस हुआ।

